- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
महाकाल लोक:लेजर शो कम वाटर शो का लुत्फ भी ले सकेंगे, देखने के लिए काेई शुल्क नहीं
महाकाल लोक में अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो, लेजर शो कम वाटर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग ने प्लान बनाया है। इस परियोजना पर 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दर्शनार्थियों के लिए महाकाल लोक सुबह 6 बजे से शयन आरती तक खुला रहेगा।
गुरुवार को प्रशासनिक संकुल के सभागृह में महाकाल लोक के संबंध में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया। सांसद अनिल फिरोजिया ने दर्शन के लिए शुल्क लगाने पर आपत्ति ली। उन्होंने कहा- प्रशासन व मंदिर समिति इसकी व्यवस्थाएं देखे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा महाकाल लोक परिसर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की जा रही है। एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल ने कहा कि वर्तमान में हरिफाटक ब्रिज से त्रिवेणी संग्रहालय की तरफ जाने वाले मार्ग में लोग वाहन सड़क किनारे खड़े कर महाकाल लोक के मोबाइल से फोटो खींच रहे हैं। इससे आवागमन अवरुद्ध हो रहा है। इसे रोका जाएगा।