- महाकाल की नगरी उज्जैन में RSS का ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 65 बस्तियों में एक साथ आयोजन का लक्ष्य
- महाकाल की नगरी में विदेशी पक्षियों का डेरा, उज्जैन के तालाबों में दर्ज हुईं 67 पक्षी प्रजातियाँ
- Ujjain Latest News: हिंदू सम्मेलन के संदेश को लेकर तीनबत्ती चौराहा पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन, मंथन स्टूडियो और उज्जैन लाइव ने किए 2 गीत लॉन्च!
- इंडस्ट्रियलाइजेशन के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री मोदी के सच्चे अनुयाई: अमित शाह
- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
महाकाल लोक में लेजर शो:लेजर शो में महादेव का दर्शन, महाकाल गाथा महानाट्य से शिव चरित का मंचन
उज्जैन| महाकाल लोक के पीएम द्वारा 11 अक्टूबर को होने वाले लोकार्पण से पहले शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को शास्त्री नगर मैदान पर महाकाल लेजर शो के साथ महाकाल गाथा महानाट्य की प्रस्तुति हुई।
हेडवे क्रिएशन्स ग्रुप दिल्ली द्वारा महाकाल लेजर शो की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा 150 से अधिक कलाकारों ने महाकाल गाथा महानाट्य की प्रस्तुति में भगवान महाकाल के प्राकट्य और शिव-विवाह सहित अन्य वृत्तांतों का मंचन किया।
कलेक्टरों को आदेश- गांवों में बड़ी स्क्रीन पर दिखाएं महाकाल लोक का लोकार्पण
उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस दिन शाम को प्रदेशभर के 25 हजार मंदिरों में दीप जगमगाएंगे और भजन-कीर्तन होंगे। कार्यक्रम को गांव-गांव में लोग लाइव देख सकेंगे।
पहले ताे भाजपा ने इसकी घोषणा की थी। लेकिन अब धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने सभी 52 जिलों के कलेक्टर्स को आदेश जारी किए हैं कि गांवों में भी बड़ी टीवी स्क्रीन लगवाएं। 11 अक्टूबर को आमजन के सहयोग से दीपों का प्रज्जवलन, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किए जाएं।