- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
महाकाल सवारी मार्ग शंख त्रिशूल डमरू से सजेगा:एक रंग के होंगे मकान, सड़को का चौड़ीकरण कर चौराहे सुसज्जित किये जायेंगे
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की निकलने वाली सवारी के लिए पुरे सवारी मार्ग का सौंदर्यकरण होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत अप्रेल माह से होगी इसके तहत पुरे मार्ग के मकान को एक ही रंग में किया जाएगा। भगवान शिव का त्रिशूल शंख और डमरू चौराहे पर लगाए जाएंगे।
महाकाल मंदिर की प्रति वर्ष सावन माह में निकलने वाले सवारी के लिए स्मार्ट सिटी और नगर निगम मिलकर सवारी मार्ग को श्रद्धालुओं की सुविधाओं के अनुरूप बनाने के लिए प्रथम चरण अंतर्गत सवारी मार्ग के सौन्दर्यकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया स्मार्ट सिटी द्वारा कर ली गई है, शीघ्र ही अप्रैल माह में निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न किया जाएगा। इसके लिए महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में बड़े निर्माण कार्यो की समीक्षा अधिकारियों के साथ की गई। महापौर टटवाल ने बताया कि शीघ्र ही सवारी मार्ग के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा 24 करोड़ की लागत से प्रथम चरण के कार्य जिसमें रामघाट एवं महाकाल मंदिर तक के निर्माण कार्यों को शामिल किया गया है जिसमें स्मार्ट सिटी द्वारा दो सड़कों के निर्माण कार्य के भी निविदा प्रक्रिया की गई है साथ ही महाकाल लोक की दुकानों से प्राप्त होने वाली राशि सवारी मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ही प्रयोग की जाएगी।
ये होगा सौंदर्यकरण में
महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि अलग अलग चरणों में कार्य होंगे जिसमें पुरे मार्ग को चौड़ाकर सभी मकानों को एक रंग मे किया जाएगा , चौराहे पर भगवान शिव से जुड़े त्रिशूल शंख डमरू से सुसज्जित किया जायेगा। इसके साथ ही शिव प्रतिमा भी लगाई जाएगी।