- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
- 12 अगस्त की रात लगेगा साल का अंतिम पूर्ण सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा नजारा
- बॉलीवुड के ‘ओम शांति ओम’ गाने पर थिरकीं 7 देशों की सुंदरियां, निकिता पोरवाल के साथ किया सिग्नेचर स्टेप
शुक्रवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल को त्रिनेत्र त्रिपुण्ड ॐ अर्पित कर श्रृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध,दही,घी,शक़्कर ताजे फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया गया। बाबा महाकाल का त्रिनेत्र त्रिपुण्ड के साथ ॐ मस्तक पर धारण कर श्रृंगार किया गया।
भगवान महाकाल को भस्म अर्पित कर त्रिपुण्ड, चन्दन , त्रिनेत्र अर्पित किया गया, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प अर्पित किये।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।