- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
महाकाल सेना ने दी चेतावनी… भंसाली पर भरोसा नहीं कर सकते
उज्जैन | फिल्म पद्मावती को लेकर करनी सेना और राजपूत सेना के विरोध का प्रभाव अब मध्यप्रदेश में भी बढ़-चढ़कर दिखने लगा है इसके अलावा गुजरात में महाकाल सेना और छत्रीय महासभा फिल्म का प्रसारण नहीं होने देगी।
गुजरात से आए महाकाल सेवा प्रमुख संजय राठौर, अभा क्षत्रिय महासभा प्रांताध्यक्ष मनोजसिंह परमार ने कहा कि रानी पद्मावती ने जौहर किया था लेकिन उनके बलिदान और तप को भंसाली से विवादित फिल्मकार घूमर नृत्य के रूप में प्रस्तुत कर रहे है।
दोनों ने आरोप लगाया कि भंसाली पहले भी रामलीला, रासलीला, बाजीराव मस्तानी, हम दिल दे चुके सनम आदि में विवादित रहे हैं। ऐसे में उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। कम से कम ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर उसमें मिर्च मसाला भरते हुए भंसाली का यह अस्मिता पर वार है। माता-बहन की इज्जत चली जाए। उसके बाद विरोध दर्ज कराए तो मतलब क्या? उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर सभी आश्वस्त है कि फिल्म में विवाद जैसा कुछ नहीं है तो भंसाली अहमदाबाद या देश में कहीं भी खुले में फिल्म का प्रदर्शन करें।