- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
महाराष्ट्रीयन समाज की पेढ़ी का नया भवन बनेगा
48 वर्षों से संचालित हो रही महाराष्ट्रीयन समाजजनों की महाराष्ट्र परस्पर पेढ़ी मर्यादित का अब नया भवन बनकर तैयार होगा। गुरुवार को मक्सी रोड क्षेत्र में नए भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। 24 लाख रुपए की लागत से पेढ़ी का यह नया भवन बनकर तैयार होगा। महाराष्ट्र परस्पर पेढ़ी पिछले 48 वर्षों से महाराष्ट्रीयन समाजजनों के लिए सहकारिता के नियमो से संचालित हो रही है। इस सहकारी संस्था को 48 वर्ष पूर्व 1971 में एकनाथ गणेश वाघोलिकर द्वारा शुरू किया गया था। पूर्व में यह संस्था गणपति मंदिर पानदरीबा से शुरू होकर मोती बाग के 2 कमरों से संचालित होती रही। इसके बाद मक्सी रोड पर पिछले कई वर्षों से इसका संचालन किया जा रहा था लेकिन जर्जर भवन होने के कारण इसे तोड़कर अब नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को पेढ़ी अध्यक्ष तृप्ति वैद्य के साथ अन्य पदाधिकारियों ने इसका भूमिपूजन किया। इस पेढ़ी में 11 संचालक आैर 1200 से अधिक समाजजन सदस्य हैं। करीब 11 करोड़ की इस संस्था में सभी सदस्यों का मराठी भाषी होना अनिवार्य है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रथम कार्यकारिणी सदस्य गजानन पाठक, मधुकर गिरी, उपाध्यक्ष अजीत कालकर, राजेश सकोरिकर, सचिव अभय अरोंदेकर, पूर्व अध्यक्ष गोपाल महाकाल, जयंत तेलंग, अशोक लांडगे के अलावा भाजपा नेता विवेक जोशी एवं पार्षद राजश्री जोशी भी उपस्थित थे।