- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
महाराष्ट्र समाज का मतदान शुरू
क्षीरसागर स्थित महाराष्ट्र समाज की धर्मशाला में आज सुबह ९ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। शाम ४ बजे बाद मतगणना होगी और रात को चुनाव परिणाम घोषित किए जायेंगे। समाज के २०३६ आजीवन सभासद अपने मत का उपयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी वृंदा काले को बनाया गया है। चुनाव में समर्थ पैनल से राजश्री जोशी, सदाशिव नायगांवकर, राहुल विपट, आनंद केसकर, पंकज चांदोरकर, तृप्ति वैद्य, नील लोहित पलसीकर, समीक्षा पाध्ये, मनोज कर्पे, प्रदीप जोग, दिलीप कोरान्ने, मनोज कार्लेकर, हिमांशु कुलकर्णी, प्रणव भावे, विनीत लोखंडे एवं विकास पैनल से सुभाष अमृतफले, गोपाल महाकाल, रेखा अड़सुले, शिल्पा फाटक, श्रुति मरखेड़कर, रवींद्र उज्जैनकर, योगेश जवखेड़कर, भूषण प्रभाकर नाईक, संजय देवधर, अजीत पद्माकर कालकर, अमोल गोसावी, राजेश सोहनी, जयंत तेलंग, अभय अरोन्देकर, सुहास बक्षी प्रत्याशी हैं।
इनके अलावा दो प्रत्याशी निर्दलीय रूप से मैदान में है। महाराष्ट्र समाज के चुनाव तीन वर्ष के लिए होते हैं और इसमें आजीवन सभासदों को ही मतदान करने का अधिकार रहता है। १५ सदस्यीय निर्वाचित सदस्य बाद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि का चयन करते हैं। सुबह से ही मतदान करने के प्रति समाजजनों में उत्साह बना हुआ है।