- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
महावीर तपोभूमि में उपाध्याय मयंक सागर करेंगे चातुर्मास
उज्जैन. इंदौर रोड स्थित महावीर तपोभूमि में उपाध्याय मयंक सागरजी महाराज का चातुर्मास होगा। महाराजश्री ने बड़नगर से तपोभूमि के लिए विहार शुरू कर दिया है। वे 28 जून को सुबह 9 बजे तपोभूमि पहुंचेंगे। इधर फ्रीगंज स्थित पंचायती मंदिर में मुनि आराध्य सागर और साध्य सागर का चातुर्मास होगा। दोनों मुनिराज भी 28 को सुबह 8.30 बजे मंदिर में प्रवेश करेंगे। महावीर तपोभूमि में चातुर्मास के लिए आ रहे संत मयंक सागरजी के साथ अन्य साधु-साध्वियां भी होंगी। तपोभूमि में चातुर्मास की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
सचिन कासलीवाल के अनुसार मुनि प्रज्ञासागरजी महाराज ने तपोभूमि का निर्माण कराया था। तपोभूमि में चातुर्मास के लिए उपाध्याय मयंक सागर की अनुमति मिलने से समाज में हर्ष है। इधर आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री आराध्य सागर एवं साध्य सागर महाराज का 28 जून सुबह 8.30 बजे फ्रीगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पर चातुर्मास मंगल प्रवेश होगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख दिनेश पंड्या व जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष नितिन डोसी ने बताया 5 जुलाई को चातुर्मास की स्थापना होगी। इस दौरान मुनिश्री आराध्य सागरजी द्वारा श्री वृहद सिंह निष्कृड़ित व्रत आराधना के माध्यम से घोर तपस्या की जाएगी। 498 उपवास की इस अद्वितीय आराधना पूर्ण कराना समाज का प्रमुख लक्ष्य होगा। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।