- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
1 जुलाई से 12 अगस्त तक की नियमित टाइम टैबल्ड गाडिय़ों की राशि रिफंड करेगा रेलवे, लिया फैसला
Ujjain News: – परिस्थितियों को देखते हुए नियमित गाडिय़ों को चलाने पर भी लेंगे फैसला, लॉकडाउन के बाद जो 115 जोड़ी स्पेशल शुरू की हैं, वे चलती रहेंगी
देश में लॉकडाउन लागू होने पर भारतीय रेल की नियमित टाइम टैबल्ड गाडिय़ों का चलना बंद कर दिया गया था। बाद में इनमें टिकट्स की बुकिंग भी 14 अप्रैल से बंद कर दी गई थी। परंतु 120 दिन की एडवांस टिकट बुकिंग सुविधा के फलस्वरूप 12 अगस्त तक की बुकिंग हो चुकी थी। भारतीय रेल द्वारा इनमें से पहले 30 जून तक की नियमित टाइम टैबल्ड गाडिय़ों को कैंसिल कर टिकटों की राशि रिफंड की गई थी। अब रेलवे द्वारा बाकी 1 जुलाई से 12 अगस्त तक की टाइम टैबल्ड गाडिय़ों की राशि रिफंड का फैसला लिया गया है।
पुराने टाइम टेबल के अनुसार चलने वाली नियमित गाडिय़ों को कोविड की वजह से वतज़्मान स्थिति में चलाना संभव नहीं है। इसलिए इन नियमित गाडिय़ों में 14 अप्रैल से पहले बुक की गयी सभी टिकटों को कैंसिल कर टिकटों की राशि रिफंड की जा रही है।
स्पेशल गाडिय़ों पर नहीं पड़ेगा असर
रेलवे के इस निर्णय से वर्तमान में चलने वाली स्पेशल गाडिय़ों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लॉकडाउन के बाद जो 115 जोड़ी स्पेशल गाडिय़ां शुरू की गई हैं, वे चलती रहेंगी। जुलाई में परिस्थितियों का आंकलन करने के बाद और भी स्पेशल गाडिय़ों को चलाने का निर्णय लिया जा सकता है। रेलवे भविष्य में परिस्थितियों को देखते हुए नियमित टाइम टैबल्ड गाडिय़ों को चलाने पर भी फैसला लेगा।