- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियों को लेकर अफसर तैयार, व्यवस्थाओं को लेकर किया गया निरीक्षण
महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को मनाया जायेगा। इसी कड़ी में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्व की तैयारियों की व्यवस्थाओं एवं स्थलों का मुआयना किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि समय पूर्व बैरिकेडिंग की जाये। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि पर्व के पूर्व और स्ट्रीट लाइट लगाई जाये, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। भ्रमण के दौरान श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं यूडीए सीईओ संदीप सोनी ने दर्शन व्यवस्था की सम्पूर्ण विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।