- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
महाशिवरात्रि तैयारी : तिरुपति बालाजी पहुंचे उज्जैन के अफसर और पुजारी
उज्जैन। महाशिवरात्रि की व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से उज्जैन से छह सदस्यीय दल तिरुपति बालाजी पहुंचा है। यहां कोरोना संकट के दौरान श्रदलुओं के लिए दर्शन कराने के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली जाएगी। दल के सदस्यों ने तिरुपति देवस्थान ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक करके उनके अनुभव जाने। उनके अनुभव के आधार पर उज्जैन में महाकाल मंदिर में शिवरात्रि की व्यवस्था की जाएगी। दल में महाकाल मंदिर प्रशासक और एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, स्मार्ट सिटी सीआईओ जितेंद्र सिंह, एएसपी अमरेंद्र सिंह, महाकाल मंदिर समिति के सदस्य आशीष पुजारी और अन्य लोग मौजूद है।
क्राउड मैनेजमेंट को समझेंगे :एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि वे अन्य सदस्यों के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को समझेंगे। इसके अलावा मंदिर में जो भी नई व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं उनकी जानकारी ली जाएंगी।