- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-08-2026
- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
महिला पर चाकू से हमला करने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला
बदमाशों का जुलूस निकालती चिमनगंज मंडी पुलिस।
चोरी और लूट की वारदात में आरोपियों को आष्टा पुलिस भी तलाश रही थी
उज्जैन | इंदिरानगर में भारती पति नंदलाल से लूट का प्रयास कर चाकू से हमला करने वाले बदमाशों का सोमवार को चिमनगंज मंडी पुलिस ने जुलूस निकाला। इंदिरानगर में बदमाशों को पैदल घुमाया गया। यहां बदमाशों ने उठक-बैठक भी लगाई। कोर्ट में पेश करने पर चारांे आरोपियों को जेल भेज दिया। चिमनगंज थाना एसआई अजीत जादौन ने बताया कि बापूनगर निवासी सलमान, गांधीनगर का जावेद समेत अंकपात निवासी सुमित उर्फ तन्नू और आष्टा बड़ा किला निवासी अजहर शेख ने पूछताछ में नई कोई वारदात नहीं स्वीकारी। सभी लूट व चोरी की वारदातों में लिप्त है और नशे के लिए घटना करते है। सलमान और जावेद दोनों के सालभर पुराने लूट व चोरी के 12 अपराध सामने आए जिसमें आरोपी पूर्व में पकड़े जा चुके थे। आरोपियों ने जेल से छूटने के बाद आष्टा में चोरी और लूट की चार से पांच वारदातों को अंजाम दिया। आष्टा पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। पुलिस कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी।