- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
श्री गंगा, झूलेलाल मिष्ठान्न भंडार पर जांच, मिठाई के सैंपल लिए
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को श्री गंगा रेस्टोरेंट सहित दो जगह पर जांच की। मिठाई के सैंपल लिए हैं, जिन्हें राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। सैंपलिंग की दोनों कार्रवाई शिकायत मिलने पर की गई है।
टीम सबसे पहले सिंधी कॉलोनी चौराहा स्थित झूलेलाल मिष्ठान्न भंडार पर पहुंची। टीम ने यहां जांच के बाद बर्फी का सैंपल लिया। एक पार्षद ने श्री गंगा की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर टीम शाम को श्री गंगा में जांच के लिए पहुंची। यहां साफ-सफाई मिली। वरिष्ठ फूड सैफ्टी अधिकारी शैलेष कुमार गुप्ता व बीएस देवलिया ने बताया श्री गंगा से मावा बर्फी व काजू कतली के सैंपल लिए हैं। अधिकारियों का कहना है शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाने के आदेश हैं इसलिए नाम नहीं बता सकते हैं।