- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
मां हरसिद्धि को चुनरी चढ़ाकर पीओके को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रार्थना
घोड़े-बग्घी और बैंड बाजों से सुसज्जित चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
उज्जैन | जय मां अंबे भवानी ग्रुप ने मंगलवार को मां हरसिद्धि को 65 मीटर चुनरी चढ़ाकर पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाकर अखंड भारत की कामना की।
नवरात्रि में शक्ति की आराधना करते हुए ग्रुप ने यह प्रार्थना की है कि आगामी चैत्र नवरात्रि से पहले पीओके भारत में सम्मिलित हो जाए। चुनरी यात्रा दोपहर 3 बजे नृसिंह घाट कॉलोनी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गाें से होते हुए हरसिद्धि मंदिर पहुंची। संयोजक दीपक कहार ने बताया भवानी ग्रुप नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मां की आराधना में चुनरी यात्रा निकालकर मां को चुनरी अर्पित करता है। चुनरी यात्रा प्रतिवर्ष समाज की सुख शांति के लिए निकाली जाती है और जिस भी कामना से मां को चुनरी अर्पित की जाती है वह कार्य पूर्ण होता है। इस वर्ष की यात्रा इसलिए खास है कि इस बार चुनरी यात्रा के माध्यम से मां हरसिद्धि से प्रार्थना की है कि आगामी चैत्र नवरात्रि से पहले पाक अधिकृत कश्मीर जो भारत का अभिन्न हिस्सा है वह फिर से अधिकृत रूप से भारत का हिस्सा कहलाए। आयोजक दीपक कहार, महेंद्र कहार, योगेश कहार ने कहा पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा है पाकिस्तान ने अनधिकृत रूप से कश्मीर के एक हिस्से पर आधिपत्य जमा लिया है। इसलिए मां शक्ति की आराधना कर अखंड भारत बनाने की प्रार्थना की है। घोड़े-बग्घी और बैंड बाजों से सुसज्जित चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
इंदिरानगर में गरबे में ताल, लय का अनूठा संगम
इंदिरा नगर विकास एवं सांस्कृतिक समिति आगर रोड के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव अंतर्गत गरबा आयोजन किया जा रहा है। गरबों में बालिकाओं के आकर्षक गरबा प्रस्तुति में ताल, लय का अनूठा संगम लोगों को लुभा रहा है। बड़ी संख्या में रात्रि में गरबों का आनंद लेने के लिए रहवासी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। संस्थापक अध्यक्ष धनीराम रायकवार व अध्यक्ष आनंद मीणा ने बताया प्रतिदिन रात्रि 9 से 10.30 बजे तक माताजी की आराधना संगीत की धुन पर गरबों के माध्यम से की जा रही है। प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर गरबे हो रहे हैं।