- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
माधव नगर अस्पताल से वारंटी फरार
उज्जैन। कोर्ट द्वारा जेल की सजा सुनाये जाने के बाद आरक्षक द्वारा वारंटी को मेडिकल जांच के लिये माधव नगर अस्पताल ले जाया गया जहां से आरक्षक को चकमा देकर वारंटी भाग निकला जिसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई है।
संजू पिता लक्ष्मीनारायण माली 23 वर्ष निवासी पिपलोदा द्वारकाधीश को नरवर पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। संजू माली इसी मामले में लंबे समय से फरार था जिसका वारंट कोर्ट द्वारा जारी किया गया था। संजू को गिरफ्तार करने के बाद थाने का आरक्षक प्रहलाद परमार और सैनिक प्रदीप तिवारी उसे लेकर सीजेएम कोर्ट पहुंचे।
यहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुआ। जेल भेजने से पूर्व संजू का मेडिकल कराने के लिये आरक्षक प्रहलाद परमार माधव नगर अस्पताल लाया, जबकि सैनिक प्रदीप तिवारी किसी काम से यहां से चला गया। प्रहलाद अकेला था। प्रहलाद ने बताया कि डॉक्टर के सामने जांच कराने के लिये संजू माली की हथकड़ी खोली थी और उसी दौरान संजू भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। जिस पर माधव नगर थाने में संजू के खिलाफ 224 का प्रकरण दर्ज कराया गया है।