- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
मानसून विदाई से 19 दिन पहले ही जिले में औसत बारिश का कोटा पूरा
शहर के साथ ही जिलेभर के लोगों के लिए शुक्रवार को हुई बारिश खुशखबर लेकर आई। बीते 24 घंटों के भीतर हुई तेज बारिश ने मानसून की विदाई से 19 दिन पहले ही जिले में औसत बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। शहर में भी सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर को हुई तेज बारिश ने लोगों को तरबतर कर दिया।
जिले में बीते 24 घंटों के भीतर 23.7 मिमी बारिश होने के साथ ही जिले की औसत बारिश का कोटा पूरा हो गया। गंभीर डेम में भी पानी की आवक बढ़ने के बाद गुरुवार देर रात एक गेट खोलना पड़ा, जो शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक खुला रहा। इसके बाद फिर पानी बढ़ने के कारण शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे एक गेट 25 सेंटीमीटर तक खोलना पड़ा। जिले की औसत 906.2 मिमी बारिश की तुलना में ही 908 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
दोपहर 12 बजे तक धूप फिर बादल छाए और तेज बारिश शुरू
शहर में दोपहर 12 बजे तक धूप खिली रही लेकिन फिर घने बादल छाने के साथ ही दोपहर 2.30 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक भी बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। जीवाजी वेधशाला में बीते 24 घंटों में 19 मिमी बारिश दर्ज की गई। इधर बारिश के बाद शहर में दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
साहिब खेड़ी भी ओवरफलो
साहिबखेड़ी तालाब शुक्रवार को ओवरफ्लो हो गया। इसकी क्षमता 446 एमसीएफटी है, जिसे यह पार कर चुका है। गंभीर के साथ साहिब खेड़ी से भी जलप्रदाय होता है।