- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
मानसून सक्रिय, एक घंटे तक झमाझम, फिर उमस
उज्जैन। रविवार की सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई जिससे किसानों में हर्ष है। बारिश होने से खेतों में मुरझा रही फसल को नया जीवन मिला है।
कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के बाद पानी खेतों से होकर बह निकला। काफी समय से किसान बारिश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिन किसानों ने सोयाबीन की बोवनी २५-३० दिन पहले कर दी थी, उन खेतों में सोयाबीन की फसल बारिश नहीं होने के कारण मुरझाने लगी थी।
इसके साथ ही ज्वार, बाजरा, मूंग आदि की फसल भी प्रभावित हो रही थी लेकिन रविवार की सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे पर रौनक छा गई है। उन्हेल रोड, मक्सी रोड, आगर रोड, देवास रोड, सांवेर रोड के गांव में अच्छी बारिश हो चुकी है। बारिश होने से शहर के कई चौराहों पर भी पानी इकट्ठा हो गया।