- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
मार्च में 100 साल बाद हिमाचल में बर्फबारी, तापमान लुढ़का
उज्जैन । पांच साल में दूसरी बार मार्च में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री (12 मार्च) दर्ज किया। इसके पहले दो मार्च 2013 को पारा 8 डिग्री तक गिरा था। जीवाजी वैधशाला के अधीक्षक राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया मार्च में 100 साल बाद हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है। इसके कारण उत्तर भारत से ठंडी हवा का प्रवाह होने लगा। जिससे मालवा के मौसम में बदलाव आया है। तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। एक सप्ताह में दिन और तपने लगेंगे। साथ ही रात का तापमान भी बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। मौसम में आए बदलाव से नुकसान कम फायदा ज्यादा दिखाई दे रहा है। किसान विशालसिंह आंजना ने बताया जिन किसानों ने बाद में गेहूं और चने की बोवनी की है और उनके पास सिंचाई के सीमित साधन हैं, उनके लिए ठंड लाभदायक है। इसी तरह गेहूं की कटाई के बाद सब्जी लगाने वाले किसानों को भी ठंड से मदद मिलेगी।