- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
मास्क नहीं पहनने पर 1007 लोगों को जेल में रखा
मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बुधवार को राजस्व, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने शहरभर के विभिन्न चौराहों पर खड़े रहकर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ऐसे 1007 लोगों को माधव कॉलेज की अस्थाई जेल भेजा।
एक दिन में इतने लोगों पर कार्रवाई का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चार घंटे जेल में रखने के बाद संबंधितों को छोड़ा गया। इससे पहले उन्हें गाइड लाइनों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। रिहाई के वक्त उन्हें दस-दस रुपए के दो मास्क खरीदने के लिए भी कहा गया।
इधर एडीएम ने दुकान व प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी दी है कि वे भी कारोबार के समय मास्क पहनकर रखें। आने वाले ग्राहकों को भी इसके लिए सलाह दें। सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करें और करवाएं। उल्लंघन करने पर वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उनकी दुकान व प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे।