- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
मुंबई के दो संदिग्ध युवक महाकाल मंदिर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाते हिरासत में
ड्रोन उड़ाने वाले मुंबई निवासी हैं दोनों युवक
उज्जैन।प्रतिबंधित एरिया महाकाल मंदिर क्षेत्र पर ड्रोन उड़ाने के मामले में महाकाल पुलिस ने मुंबई के दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक बगैर अनुमति के कैमरा उड़ा रहे थे। बता दें कि सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने महाकाल मंदिर के उपर और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा रखा हैं।
महाकाल थाना पुलिस के अनुसार मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों ने शनिवार शाम बड़ा गणेश मंदिर के पास मंदिर के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ते हुए देखा था। इसकी सूचना मंदिर चौकी के पुलिसकर्मियों को दी थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ा और उन्हें महाकाल थाने को सौंप दिया है। युवक मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। महाकाल मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर तथा आसपास के 500 मीटर क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाना प्रतिबंधित है।
हमें नहीं पता था ड्रोन प्रतिबंधित है…
पुलिस गिरफ्त में आये बृजेश पिता सुरेश निवासी कांदीवली मुंबई और रामकिशन यादव पिता रामनारायण निवासी नरीमन प्वाइंट मुंबई ने बताया कि रात के समय महाकाल मंदिर शिखर और परिसर में विद्युत सज्जा देखकर हमने रील बनाने के लिये ड्रोन उड़ाया तभी सुरक्षाकर्मी आ गये।
दर्शन के लिये आये थे उज्जैन
बृजेश ने बताया कि वह सिटी बैंक में अकाउंटेंट है। रामकिशन यादव होटल में वेटर है। रामकिशन को फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग का शौक है। उसी का ड्रोन था और उसके पास कैमरा भी है। पुलिस ने बताया कि युवकों द्वारा कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई कर सकते हैं।