- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
रंग डालकर घर लौट रहे मां बेटे को डंपर ने मारी टक्कर
बेटे की मौत, मां बेटे गंभीर : पुलिस ने किया डंपर जब्त
उज्जैन। मामा के घर गमी होने पर रंग डालकर मोटर सायकल से लौट रहे दो भाईयों और उनकी मां को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां व भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
राहुल पिता नंदराम 20 वर्ष निवासी डेलची थाना माकड़ोन अपने भाई अंकित व मां मांगूबाई के साथ होली का रंग डालने रायपुरिया में मामा के घर गया था जहां से तीनों बाइक से घर लौट रहे थे उसी दौरान सानाखेड़ी-धुपाड़ा के बीच डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना में तीनों घायलों को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राहुल की मृत्यु हो गई जबकि उसके भाई अंकित व मां मांगूबाई की हालत गंभीर है। माकड़ोन पुलिस ने केस दर्ज कर डंपर जब्त किया है।
टक्कर से वृद्ध घायल
तराना पुलिस के अनुसार तिलावद निवासी गोकुलसिंह पिता सौदानसिंह ७० वर्ष को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।