- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
मुक्तेश्वरधाम में दिखा अद्भुत नजारा, शिवलिंग पर फन फैलाकर बैठा रहा नाग, श्रद्धालु बोले- चमत्कार हो गया
उज्जैन जिले के महिदपुर के एक गांव में निर्माणाधीन शिव मंदिर पर मंगलवार सुबह उस समय आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब उन्हें पता चला कि शिवलिंग पर नाग देवता फन फैलाकर बैठे हुए हैं। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस दौरान भगवान का पूजन अर्चन किया और नाग देवता को दूध भी पिलाया।
महिदपुर के ग्राम बीमा खेड़ा में रहने वाले देवीलाल विश्वकर्मा ने बताया कि भीमाखेडा में लगभग तीन माह से मुक्तेश्वर धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर विभिन्न भगवानों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ऐसे में मंगलवार सुबह जब श्रद्धालु मुक्तेश्वर महादेव की पूजा करने के लिए पहुंचे। तो उन्होंने मुक्तेश्वर महादेव के शिवलिंग पर नाग देवता को बैठा हुआ देखा। यह सांप काफी समय से फन फैलाकर शिवलिंग पर बैठा रहा। जिसके बाद गांव में खबर फैलने लगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस चमत्कार के दर्शन करने लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने नाग देवता को दूध भी पिलाया। साथ ही महिलाओं ने पूजा पाठ भी किया। जिसके बाद सांप वहां से चला गया।