- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
- उज्जैन में पवन चक्की पोल लगाने को लेकर विवाद, भील परिवार पर हमला; दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-07-2026
- उज्जैन में केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपी, ग्रामीणों ने चोरी की केबल गले में डालकर निकाला जुलूस
विक्रम विश्वविद्यालय:35 से अधिक अध्ययनशालाओं व संस्थानों में संचालित 280 कोर्स में प्रवेश जारी, 26 तक कर सकेंगे आवेदन
सीयूईटी के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में दो लाख और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने विक्रम विवि में प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। मेरिट के आधार पर अब तक एक हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं और संस्थानों में संचालित 280 कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। इन कोर्स के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन जमा कर रहे हैं।
अंतिम तिथि 26 जून है। कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुई संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी के लिए इस वर्ष साढ़े पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। सीयूईटी पोर्टल के अनुसार विक्रम विवि में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी के माध्यम दो लाख और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने विक्रम विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं।
इन कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
प्रो. शर्मा ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न संकाय एवं विषय क्षेत्रों- वाणिज्य, कला, साहित्य, समाज विज्ञान, व्यवसाय प्रबंध, शिक्षा, कृषि, वानिकी, इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, आदि से जुड़े कई रोजगारपरक और विश्व स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विक्रम विवि की अध्ययनशालाओं एवं संस्थानों में संचालित लगभग 280 स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।