- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
मुखबिरी की शंका में गोली मारी
महिदपुर रोड के समीप ग्राम झुटावद में आदतन बदमाश ने मुखबिरी की आशंका करते हुए एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे उज्जैन के प्रायवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिदपुर रोड पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रात ९ बजे के लगभग झुटावद निवासी भगवानसिंह पिता मांगूसिंह सोंधिया गांव में रहने वाले नाथू ढोली के घर के सामने खड़ा हुआ था। इस दौरान कृपालसिंह पिता रूगनाथसिंह सोंधिया अपने साथी शंभूसिंह पिता फतेहसिंह सोंधिया के साथ वहां पर पहुंचा और कृपालसिंह का रास्ता रोककर कहा कि थाने में मेरे खिलाफ मुखबिरी क्यों करता है ?
इसके पश्चात कृपालसिंह ने कट्टा निकालकर फायर किया जिससे गोली पेट में लगी। गोली लगने से भगवानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे महिदपुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उज्जैन रैफर कर दिया। महिदपुर रोड पुलिस ने बताया कि कृपालसिंह के खिलाफ मारपीट आदि के कई प्रकरण दर्ज है। कृपालसिंह को शंका है कि भगवानसिंह उसके खिलाफ मुखबिरी करता है। गोली चलाने के बाद कृपालसिंह और शंभूसिंह फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।