- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन. महाकाल मंदिर और उज्जैन के विकास के लिए 300 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा महाकाल के दर्शन को मंदिर पहुंचे। उनके साथ मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी थे। बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने कहा मप्र की पहचान बाबा महाकाल से है। हम ऐसी योजना बना रहे हैं कि श्रद्धालु यहां केवल दर्शन को ना आएं अपितु दो-तीन उज्जैन में गुजारें भी।
सीएम कमलनाथ ने बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मीडियो से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान बाबा महाकाल से है। बहुत ज्यादा आवश्यकता थी कि महाकाल का सौंदर्यीकरण हो। व्यवस्थित रूप से यहां की योजना बने। मैंने उज्जैन विकास के लिए 300 करोड़ की योजना बनाई है। योजना के पब्लिसिटी की चिंता नहीं है मुझे, चिंता है तो इसके क्रियांवयन की।
मुख्यमंत्री ने कहा – बहुत दिनों से मेरी तमन्ना थी कि महाकाल और पूरे उज्जैन के लिए कुछ किया जाए, क्योंकि उज्जैन की पहचान भी महाकाल से ही है। हमारी योजना उज्जैन में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की है। यहां लोग दर्शन करने बस नहीं आएं, यहां दो तीन दिन रुकें भी। हर साल आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं मीडिया द्वारा रतुल पुरी पर हुई एफआईआर को लेकर सवाल किया गया तो मुख्यमंत्री बिना जवाब दिए ही चले गए।