- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर महाकाल में पूजा, दरगाह पर जियारत और गुरुद्वारे में अरदास
उज्जैन-मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन पर होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर आदि नहीं लगाने और सादगी से जन्मदिन मनाने के निर्देश दिये थे लेकिन शहर कांग्रेस के नेताओं ने प्रमुख चौराहों पर तो होर्डिंग्स लगा दिये साथ ही महाकाल मंदिर में विशेष पूजन के बाद मंदिर परिसर में चित्र पर नेताओं ने तिलक लगाकर फोटो सेशन कराया। इसके कांग्रेसी मौलाना मौज की दरगाह पहुंचे। यहां जियारत कर चादर चढ़ाई। शिप्रा किनारे स्थित गुरुद्वारे भी पहुंचे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फिजूलखर्ची व आमजन को होर्डिंग्स, बैनर से होने वाली परेशानी के कारण मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने जन्मदिन के दो दिन पहले ही प्रदेश के नेताओं को निर्देश दिये थे कि इस प्रकार की औपचारिकताएं न करें। सादगी से जन्मदिन मनाया जावे, लेकिन शहर कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री के निर्देश को तांक पर रख दिया।
फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज और टॉवर चौराहे पर बड़े-बड़े आकार के होर्डिंग्स मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई के लगे हैं। सुबह कांग्रेस नेताओं ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर नंदी हॉल में बैठकर करीब 45 मिनिट विशेष पूजन, अनुष्ठान किया। मंदिर परिसर में ही कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री का फ्लेक्स लेकर आये, यहां उनके फोटो पर तिलक लगाया। फ्लेक्स के सामने खड़े होकर फोटो खिंचाने के लिये नेताओं में होड़ सी लग गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने होर्डिंग, बैनर न लगाने की सराहना हो रही है।
ाहर अध्यक्ष को जानकारी नहीं -सोनी ने कहा कांग्रेस नेताओं द्वारा शहर में कहीं भी होर्डिंग्स नहीं लगवाये गये हैं। सोनी ने फ्रीगंज ब्रिज का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिज पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगने के कारण वाहन चालकों का ध्यान भटकता है लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ब्रिज पर ही मुख्यमंत्री के जन्मदिन का एक बड़ा होर्डिंग लगा हुआ है।
यह भी कार्यक्रम-महकाल मंदिर के पूजन-अर्चन के बाद कांग्रेस नेता मौलाना मौज की दरगाह पर गए। यहां उन्होंने चादर चढ़ाकर जियारत की। इसके बाद वे शिप्रा नदी के किनारे स्थित गुरुद्वारे में अरदास करने पहुंचे। जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल भी वितरित किए गए। दोपहर में कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर आतिशबाजी की जाएगी। मनोविकास केंद्र पर बच्चों को भोजन कराया जाएगा। शाम को मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए कांग्रेस नेता चर्च में जाकर प्रार्थना भी करेंगे।