- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार…. कमलनाथ पहुंचे उज्जैन
उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कमलनाथ उज्जैन पहुंचे और महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, पूजन से नये वर्ष की शुरूआत की।
नृसिंहघाट मार्ग कर्कराज मंदिर के पास मैदान में बने अस्थायी हेलीपेड पर निर्धारित समय पर सीएम कमलनाथ का हेलीकाप्टर उतरा। मुख्यमंत्री की अगवानी के लिये संभागायुक्त एमबी ओझा एवं आईजी राकेश गुप्ता सहित कलेक्टर, एसपी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे जबकि बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस के नेता भी जय जय कमलनाथ के नारे लगा रहे थे।
हेलीकाप्टर से उतरने के बाद कतारबद्ध खड़े कांग्रेस नेताओं से मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक-एक कर मुलाकात की इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किये। यहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के पुजारी शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य पुजारियों ने गर्भगृह में पूजन विधि सम्पन्न कराई।
जो लोग भी ज्ञापन और आवेदन देना चाहते हैं सर्किट हाउस पर बुलाएं
मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने अथवा ज्ञापन देने वालों के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा सर्किट हाऊस पर व्यवस्था की गई थी साथ ही सीएम इंतजाम ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि जो लोग भी मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन अथवा आवेदन देना चाहते हैं उन्हें सर्किट हाऊस पर बुलाया जावे।मुख्यमंत्री वहीं पर लोगों से अल्प समय के लिये भेंट करेंगे।
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ से भगवान महाकालेश्वर का पंचामृत अभिषेक पूजन विधि सम्पन्न करवाई। इस दौरान कांग्रेस नेता पूरे समय नंदी गृह में बैठे रहे।