- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 सितंबर को उज्जैन आएंगे, भक्त निवास और अन्नक्षेत्र का लोकार्पण करेंगे
मुख्यमंत्री का 20 सितंबर को उज्जैन का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया है। वे अब 22 सितंबर को आएंगे। सीएम ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण 21 सितंबर को करेंगे। इसके चलते उज्जैन के कार्यक्रम को बदला गया है।
सीएम के हाथों से महाकाल मंदिर के नए अन्नक्षेत्र भवन का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इसके लिए भवन तैयार हो गया है और भोजन बनाने वाली मशीनों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
सीएम चौहान 22 सितंबर को ही देवास रोड स्थित महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के नए भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
कार्यक्रम बिड़ला भवन परिसर में आयोजित करने की तैयारी की गई है, लेकिन संभावना है कि सीएम महाकाल भक्त निवास एक ही जगह से ऑनलाइन सभी लोकार्पण एक साथ कर सकते हैं। महाकाल भक्त निवास के भूमिपूजन स्थल जाने की संभावना है। दूसरे चरण में शोधपीठ भवन की पहली मंजिल पर आठ करोड़ रुपयों की लागत से भवन बनाने की तैयारी भी है।
सीएम मेघदूत वन पार्किंग और महाकाल अन्नक्षेत्र का लोकार्पण करेंगे तथा फेसिलिटी सेंटर थ्री के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।