- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
मुराद पूरी होने पर मोदी से मिलने पैदल दिल्ली पहुंचे दो वृद्घ
उज्जैन। जिले के दो बुजुर्गों ने मन्नत की थी कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुमत मिला तो दिल्ली तक का पैदल सफर तय कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुराद पूरी होने पर एक माह पहले निकले दोनों ग्रामीणों की बुधवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई।
नागदा के ग्राम करनावद निवासी करनसिंह पिता आसाराम आंजना व गिरधारीलाल पिता शांतिलाल पांचाल ने लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रण लिया था कि भारतीय जनता पार्टी 300 सीट से अधिक जीतेगी तो पैदल 900 किमी चलकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इस संकल्प के साथ ही दोनों ने 6 जून को करनावद महादेव भगवान का आशीर्वाद लेकर पद यात्रा शुरू की थी। दोनों सांसद अनिल फिरोजिया के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताई थी। फिरोजिया ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय लिया। बुधवार को वे दोनों बुजुर्गों को अपने साथ लेकर प्रधानमंत्री के पास पहुंचे। उन्हें महाकाल का प्रसाद भेंट किया। करीब 10 मिनट की मुलाकात में मोदी ने कहा कि मैं अभिभूत हूं कि आज भी हमारी पार्टी में ऐसे जांबाज और संकल्प वाले कार्यकर्ता हैं। सांसद फिरोजिया के उज्जौन आने के आमंत्रण के आग्रह पर प्रसाद को सिर पर लगाते हुए बोले जल्द ही महाकाल के दर्शन करने आऊंगा।