- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
मूर्ति से विक्षिप्त ने आंखें निकालीं, शिवलिंग पर लगाई गंदगी
मंगलनाथ परिसर में हैं दोनों मंदिर, रात 2.30 बजे मंदिर में घुसता युवक सीसीटीवी में कैद
उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर परिसर में स्थित पृथ्वी माता की मूर्ति की आंखें विक्षिप्त ने निकालकर शिवलिंग पर गंदगी की। सूचना मिलने पर चिमनगंज पुलिस यहां पहुंची।
सीसीटीवी कैमरे चैक करने के बाद विक्षिप्त की तलाश शुरू की है। टीआई जितेन्द्र भास्कर ने बताया कि मंदिर के पुजारियों ने थाने पर सूचना दी थी कि मंगलनाथ मंदिर परिसर स्थित पंच परमेश्वर महादेव मंदिर और पृथ्वी माता मंदिर में अज्ञात बदमाश द्वारा छेड़छाड़ की गई है।
मौके पर पहुंचकर देखा कि पृथ्वी माता की मूर्ति की आंखें निकली थीं और पंच परमेश्वर शिवलिंग पर गंदगी लगी थी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया जिसमें व्यक्ति रात 2.30 बजे मंदिर में प्रवेश करते दिखाई दे रहा है। उसी ने दोनों मंदिरों की मूर्तियों से छेड़छाड़ की है।
रामघाट पर तलाश रहे विक्षिप्त को...टीआई भास्कर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा व्यक्ति विक्षिप्त है। सुबह वह रामघाट क्षेत्र में घूमता लोगों को दिखाई दिया। उसकी तलाश कर रहे हैं। पकड़ाने के बाद ही उसकी दिमागी स्थिति का पता चलेगा।
सुरक्षा के इंतजामों में कमी
मंगलनाथ मंदिर और परिसर की सुरक्षा इंतजामों में कमी को लेकर पुजारी पं. पंकज दुबे ने दो माह पहले ही कलेक्टर को शिकायत की थी।
कलेक्टर द्वारा व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिये थे लेकिन वर्तमान में यहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं इसी के चलते रात में विक्षिप्त ने मंदिर में घुसकर इस प्रकार की हरकत को अंजाम दिया।