- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
मूलधन से अधिक ब्याज दिया फिर भी ब्याजखोर कर रहे थे परेशान, मामला मेडिकल संचालक की आत्महत्या का
छोटे भाई ने भी नृसिंहघाट से नदी में कूदकर आत्महत्या की
शनिवार को प्रवीण चौहान ने कर्ज से परेशान होकर जिस नृसिंहघाट पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या की उसी पुल से उसके छोटे भाई पीयूष चौहान 38 वर्ष ने नदी में कूदकर आत्महत्या की। पीयूष ने आत्महत्या के पहले सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर दो घंटों में तीन पोस्ट डाले थे जिनमें आत्महत्या का उल्लेख था। हालांकि पुलिस को अभी पीयूष का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जिनके खिलाफ प्रकरण उनकी हो चुकी मौत
मामले की जांच कर रहे एसआई गगन बादल ने बताया राजेश सबलोक प्रापर्टी ब्रोकर था। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जेल भेजा और जेल में उसकी पिछले वर्ष मौत हो चुकी है, बताया जाता है कि गिरधर मेडिकल वाला भी मर चुका है। एक अन्य अज्ञात व्यक्ति जिसकी जानकारी अब तक पुलिस को भी नहीं है। मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र जुटा रहे है। अन्य लोगों के नाम बाद में पता चलेंगे।