- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
मोटरसाइकलों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत
उज्जैन। बीती शाम गोगापुर बरूखेड़ी के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज जांच शुरू की है।
अशोक पिता मांगीलाल (35) निवासी झारडा अपनी बहन रेशमबाई पति मुन्नालाल (40) निवासी झरावदा, जीजा मुन्नालाल पिता अमरजी (45), भांजा आयुष (3) और पुत्र विशाल (9) के साथ बाइक क्रमांक एमपी 13 ईयू 9312 पर सवार होकर ताल में रहने वाली बहन के घर होली का रंग डालकर लौट रहा था।
उसी दौरान गोगापुर बरूखेड़ी के बीच सामने से आ रही बाइक से अशोक की बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए, जबकि दूसरी बाइक का चालक प्रकाश भी गंभीर घायल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस के डायल 100 वाहन से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया जिसमें मुन्नालाल व उसके पुत्र आयुष की मृत्यु हो गई, जबकि 4 घायलों का उपचार जारी है।