- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-06-2026
- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
फ्रीगंज में इंदिरा गांधी प्रतिमा पर पीला कपड़ा, कलावा और नारियल बांधा
प्रियदर्शीनी चौराहा पुलिस और नगर निगम की गैंग पहुंची, अगरबत्ती का पैकेट भी मिला
बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने फ्रीगंज प्रियदर्शनी चौराहा पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पीला कपड़ा, कलावा और नारियल चढ़ाकर अगरबत्ती लगाई। सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाया और उक्त सामग्री को प्रतिमा से हटवाया गया।
टीआई राकेश मोदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति द्वारा प्रिदयदर्शीनी चौराहा पर लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पीला कपड़ा लपेटकर नारियल को कलावा से हाथों में बांधा गया है। इस पर नगर निगम की टीम को बुलाकर उक्त सामान प्रतिमा से हटवाया गया। प्रतिमा के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिसकी जांच के बाद पता चलेगा कि किस व्यक्ति द्वारा उक्त हरकत की गई है।
नगर निगम की टीम ने प्रतिमा पर लगी सामग्री और कलावा से बंधा नारियल, प्रतिमा के नीचे पड़ा अगरबत्ती का पैकेट और एक पार्टी का झंडा बरामद किया गया। आचार संहिता के दौरान शहर में लगी प्रतिमाओं से छेड़छाड़ को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। प्रतिमा पर कपड़ा किस उद्देश्य से लपेटकर कलावा और नारियल चढ़ाया गया इसकी जांच की जा रही है।