- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
मोड पर 50 सेमी ऊंची होगी सड़क की एक साइड ताकि 5% भी न हो दुर्घटना
उज्जैन :- जिले में अब दुर्घटना रहित सड़कें बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने 135 करोड़ की तीन सड़कों के टेंडर जारी किए हैं। ये सड़कें 90 किमी की बनाई जाएगी। सभी सड़कों का निर्माण केंद्रीय सड़क निधि से किया जाएगा। सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंधे मोड़ पर सुपर एलीवेशन किया जाएगा यानी एक साइड को 50 सेमी तक ऊंचा किया जाएगा। फायदा यह होगा कि मोड़ पर संतुलन नहीं बिगड़ेगा और वाहन नीचे उतरने से बच सकेगा। असुरक्षित क्राॅसिंग पर छोटी रोटरी बनाई जाएगी। इनकी डिजाइन इस तरह से की जाएगी कि सामने और साइड से आ रहे वाहन दिख सके। ये सड़कें साढ़े पांच मीटर चौड़ी होंगी। मार्गों पर कॉसन बोर्ड लगाए जाएंगे, इसमें बोर्ड का बैकग्राउंड पूरा नीला रहेगा तथा सफेद रेडियम से निर्देश लिखे होंगे। इनका पालन वाहन चालकों का करना अनिवार्य होगा।
एनएच-27 आगर रोड से कायथा होकर एनएच-3 शाजापुर
लंबाई-27.90 किमी।
चौड़ाई-5.50 मीटर।
लागत- 46.87 करोड़
तनोड़िया से माकड़ौन तक
लंबाई- 39.6 किमी
चौड़ाई-5.50 किमी।
लागत-56.44 करोड़।
तराना से बिछड़ोद तक
लंबाई-21. 50 किमी।
लागत-32.86 करोड़।
चौड़ाई- 5.50 मीटर।
नागझिरी चौराहे को भी दुर्घटनारहित जोन बनाएंगे
देवासरोड के नागझिरी चौराहे को भी दुर्घटनारहित जोन बनाने का प्रस्ताव है। यह अभी एक्सीडेंट जोन की श्रेणी में आता है। उज्जैन से देवास तक इस मार्ग को फोरलेन भी किया जाएगा। यहां रोटरी अव्यवस्थित होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
* प्रति 5 से 10 किमी में बड़े वाहन स्टॉप।
* जहां गांव हैं, वहां नाली व सीमेंट-कांक्रीट की सड़कें।
* मोड़ व क्राॅसिंग पर सुपर एलीवेशन।
* सड़क के दोनों और रोड मार्किंग।
* सड़क किनारे व डिवाइडर पर केट आई।
* प्राॅपर डिजाइन की हुई रोटरी।