- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मौसम अपडेट:ठिठुरा शहर, सीजन की सबसे सर्द रात, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री
बर्फीली हवा ने पूरे शहर को ठिठुरा दिया है। रात में अब कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है। बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही और तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। वहीं दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद सामान्य से कम तापमान बना हुआ है। मंगलवार को दिन में हवा की रफ्तार कमजोर पड़ गई। दिन में केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।
इसकी वजह से दिन में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने और तापमान बढ़ने के बावजूद दिन में भी लोगों को ठंडक महसूस होती रही। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, बीती रात न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की और कमी आने से पूरी रात लोगों को कंपकंपाने वाली सर्दी महसूस होती रही।
सोमवार-मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है। सीजन की सबसे सर्द रात होने की वजह से शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर तापते भी नजर आए।
अब आगे – रात में 10 डिग्री से कम हो सकता है तापमान
उत्तर से आ रही सर्द बर्फीली हवा के कारण फिलहाल सर्दी का असर कम होने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने बुधवार को शहर सहित उज्जैन जिले में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान दिन के तापमान में आधा से एक डिग्री तक का उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।
वहीं रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों तक इसी तरह तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।