- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मौसम का असर:दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट, शाम को 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा
प्री-मानसून गतिविधियों के बीच मंगलवार को दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को दोपहर बाद बादलों की आवाजाही से मानसून की उम्मीद बंधी थी लेकिन एक दिन बाद आसमान में बादलों कम हो गए।
दिन में धूप के तेवर तीखे रहे। लोग उमस और गर्मी से परेशान होते दिखे। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को पारा 38 और 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार चौबीस घंटे में गरज के साथ बिजली चमकने व तेज हवा चलने के आसार हैं। अरब सागर में एक सिस्टम बन रहा है। वह प्रभावी रहा तो गुरुवार को मानसून दस्तक दे सकता है।