- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
ये है जहरीले सांपाें का प्रिंस:साढ़े चार साल की उम्र में 100 से अधिक सांप पकड़कर जंगल में छोड़े
जिस उम्र में बच्चे ठीक से बाेल तक नहीं पाते और खिलाैनों से खेलते हैं, उस उम्र में शिवपुरा काॅलाेनी का प्रिंस साल्वी जहरीले सांपों से खेल रहा है। ऐसे में लाेग उसे जहरीले सांपाें का प्रिंस कहने लगे हैं। जी हां शिवपुरा काॅलाेनी निवासी प्रिंस, जिसकी उम्र मात्र साढ़े चार साल है। वह राेजाना 2-3 सांपों काे पकड़ रहा है और उनसे खिलाैने की तरह खेलता है। साढ़े चार साल की उम्र में ही उसने अब तक 100 से अधिक सांप पकड़कर जंगल में छाेड़े हैं। उसे इनसे जरा भी डर नहीं लगता है, जबकि जहरीले सांप काे देखकर बड़े ही डर जाते हैं।
घर की स्थिति भी ठीक नहीं
पिता के मित्र कमल के अनुसार प्रिंस के पिता कहीं चले गए हैं। मां घर पर ही रहती है। दादी पहले ईंट भट्टे पर काम करती थी, अब भंगार बीनकर घर का खर्चा चलाती है। इस वजह से प्रिंस दिनभर उनके साथ ही रहता है। मात्र रात में वह साेने के लिए ही उनके पास जाता है। अब लाॅकडाउन खुला है ताे स्कूल शुरू हाेते ही उसका दाखिला कराएंगे ताकि उसे शिक्षा भी मिल सके।
ऐसे बना प्रिंस जहरीले सांपों का राजा
शिवपुरा काॅलाेनी निवासी कमल बताते हैं कि प्रिंस के पिता उनके अच्छे दाेस्त हैं। उनके साथ ही प्रिंस मुक्तिधाम पर आता था, जहां उनसे उसका लगाव हाे गया। प्रिंस के पिता शराब अधिक पीते थे, उसके बाद वह कहीं चले गए। प्रिंस दिनभर उनके साथ ही रहने लगा। ऐसे में जब वह सांप पकड़ने जाते ताे उसे भी साथ ले जाने लगे। एक दिन गर्वनमेंट काॅलाेनी में सांप पकड़ रहे थे, तभी सांप उनके पैराें में लिपट गया।
उन्होंने लाेगों से कहा इसे हटा दाे या सरिया हाथ में पकड़ा दाे, काेई आगे नहीं आया। उस समय प्रिंस स्कूटी पर बैठा था और अचानक वह पहुंचा और सांप काे पकड़कर कमल के पैर से हटा दिया। उसके बाद से ही प्रिंस का डर खत्म हाे गया। वह खुद ही अब कमल के साथ जाता है और जहरीले सांपों काे मिनटों में ही काबू कर लेता है। कमल बताते हैं प्रिंस के हाथों की मजबूती अच्छी है, ऐसे में सांप काे वह जल्दी पकड़ लेता है।