- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
कोरोना का कहर:तीसरी लहर की आशंका…आरडी गार्डी में लगाया नया प्लांट
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इससे निपटने के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कालेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कॉलेज में मंगलवार को नया ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया है। इससे अब 500 सिलेंडर ऑक्सीजन रोज बनाई जा सकेगी। प्लांट की कीमत 50 लाख रुपए है।
काॅलेज के कोरोना के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर वैद्य ने बताया कि इससे पहले मार्च 21 में मेडिकल कॉलेज में इनॉक्स कंपनी का ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक स्थापित किया गया था। इसमें 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन स्टोर की जा सकती है। इसी प्लांट की मदद से कोरोना की दूसरी लहर में रोगियों को ठीक किया गया है। डाॅ. वैद्य ने बताया कि 15 जून को विश्व वायु दिवस पर अब कॉलेज में इस नए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का शुभारंभ किया गया है।