- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
मौसम का बिगड़ा मिजाज… कहीं गरज के साथ तेज बारिश, तो कुछ जगह बूंदाबांदी
मावठा: अभी दो दिन और बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश का दौर भी चलेगा
10 के बाद ठंड होगी असरदार, शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान
उज्जैन।दो दिन से छाए बादलों ने गुरुवार शाम को हल्की बूंदाबांदी कर दी,तो शुक्रवार को सुबह मौसम मिजाज ही बिगाड़ दिया। मानों बरसात
का सीजन हो। तेज गरज के साथ करीब 8.30 बजे कहीं-कहीं मध्यम व तेज बारिश हुई तो, कुछ इलाकों में मामूली बूंदाबांदी हुई
यह क्रम कुछ देर थमने के बाद फिर से 9.20 बूंदाबांदी होने लगी। मौसम के बिगड़े तेवर तो गुरुवार दोपहर से नजर आ रहे थे। शाम को बूंदाबांदी के बाद बादलों का डेरा था, शुक्रवार सुबह बादल बरस पडे।

तापमान में गिरावट: बिगडे मौसम के बीच गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात का तापमान 14.5 डिग्री था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया था।गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री था। यानी बादलों और बारिश के कारण गुरुवार का दिन ज्यादा ठंडा रहा।

