- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
मौसम बदला, छाये बादल
उज्जैन:करीब 15 दिनों बाद एक बार फिर मौसम में बीती रात से बदलाव आ गया। सुबह से आसमान में बादल छाये हुए हैं और मौसम विभाग द्वारा मावठे की आशंका जताई जा रही है।
30 सितम्बर को मानसून सीजन समाप्त होने के बाद भी करीब एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा था। लगातार बारिश से परेशान लोगों द्वारा बारिश थमने की कामना की जा रही थी। 7 अक्टूबर के बाद बारिश का दौर थमा और तेज धूप खिलने के साथ लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन बीती रात से मौसम में एक बार फिर बदलाव आया।
रात से आसमान में बादल छाये हुए थे जो सुबह तक छाये रहे। बादलों के कारण सूर्य नहीं दिखने और अल सुबह छाने वाली धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में बदलाव महसूस किया जा रहा है। बादल छाये रहने के साथ मावठे के आसार भी बन रहे हैं। पिछले दिनों में जहां सुबह व रात में ठण्डक का अहसास हो रहा था, लेकिन तेजी से बदल रहे मौसम के बीच दिन में भी ठण्डक महसूस हो रही है।
3 माह में उतरा दत्त अखाड़ा रपट का पानी
बारिश सीजन के दौरान शिप्रा नदी में बाढ़ आने के बाद दत्त अखाड़ा रपट डूब गई थी। कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का दौर लगातार जारी रहने के कारण छोटा पुल जहां एक माह से अधिक समय तक बाढ़ में डूबा रहा और 10 दिनों पहले ही उसका पानी उतरा था जबकि लगभग 3 माह तक नदी में डूबे रहने के बाद दत्त अखाड़ा रपट का पानी सुबह उतरा, जिसके बाद नगर निगम द्वारा पुल पर जमी काई की सफाई कराई। इसके अलावा घाटों से भी काई निकालने का काम शुरू कराया गया।