- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
यथावत रहेगा स्कूल बसों का किराया
स्कूल बसों के संचालन और किराए के बारे में मिली शिकायतों के संबंध में बैठक हुई। इसमें कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कहा स्कूल बसों का किराया यथावत रखा जाए। इसमें ऐसे स्कूल जिनमें किराये को लेकर कोई विवाद है तो स्कूल संचालक शिक्षक-पालक संघ की बैठक में बहुमत से निर्णय लेकर किराये में 10 प्रतिशत का परिवर्तन कर सकते हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस सीमा से ऊपर कोई भी स्कूल मनमाने तरीके से किराया निर्धारित नहीं करेगा। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सिंहस्थ मेला कार्यालय में स्कूल संचालकों, बस ऑपरेटरों एवं पालक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उक्त निर्णय लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि जितनी भी बसें हैं, उनकी फिटनेस तथा बसों में अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा आदि लगाना जरूरी है। इस संबंध में उन्होंने परिवहन अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर ने कहा स्कूल बसों को गति की सीमा का पालन करना अनिवार्य है। बसों पर यह लिखें कि तेज गति से जाती हुई बस पाई जाती है तो इसकी शिकायत संबंधित प्राचार्य को करें। बस पर प्राचार्य के मोबाइल नंबर भी लिखे जाएं।