- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
यह कैसी व्यवस्था:पहले परीक्षा फिर फाॅर्म जमा होंगे, केंद्र की बजाए अध्ययनशाला का नाम
विक्रम विश्वविद्यालय की यह कैसी परीक्षा व्यवस्थाएं… पहले विद्यार्थी परीक्षा देंगे, उसके बाद फाॅर्म जमा होंगे। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र की बजाए अध्ययनशाला का नाम लिखा हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों को सेंटर का पता लगाने के लिए मशक्कत करना पड़ रही है।
विक्रम विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत विद्यार्थी परीक्षा आवेदन जमा किए बगैा ही परीक्षा देंगे। यानी पहले परीक्षा देंगे और फिर उनसे परीक्षा फाॅर्म जमा करवाया जाएगा। विद्यार्थी समय कम मिलने की वजह से फाॅर्म भी जमा नहीं कर सकते हैं। इसके चलते ही विवि ने यह व्यवस्था दी कि पहले परीक्षा करवा ली जाए और उसके बाद फाॅर्म जमा करवाए जाएंगे।
दूसरी खामी प्रवेश पत्र को लेकर सामने आई है। विद्यार्थियों को अपना सेंटर पता करने के लिए पहले विश्वविद्यालय में जाना पड़ा और फिर अपने कॉलेज में जाकर पता करना पड़ा कि उनका सेंटर कहां है। कई विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो लोड नहीं हो पाने की वजह से भी उनकी पहचान को लेकर मुश्किल आ रही है।
सेंटर को लेकर गफलत न हो, इसके लिए विद्यार्थियों का सेंटर सुमन मानविकी भवन निर्धारित कर दिया। कुलानुशासक शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि कुछ स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र के स्थान पर संबंधित अध्ययनशाला का नाम लिखा है, इसलिए विभिन्न अध्ययनशालाओं के स्वाध्यायी, एटीकेटी परीक्षार्थी का टाइम टेबल के अनुसार सुमन मानविकी भवन केंद्र निर्धारित किया।
परीक्षा कार्यक्रम ही समय पर जारी नहीं किया
विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की शुरू हुई। परीक्षा का कार्यक्रम समय पर जारी नहीं किया। पहले कहा 14 जून को टाइम टेबल जारी किया जाएगा, फिर तारीख 18 जून कर दी है। विवि ने अधिसूचना में माना है कि कुछ प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र के स्थान पर अध्ययनशाला का नाम लिखा है, इसलिए इनका सुमन मानविकी भवन परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया।