- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
विद्युत समस्या:सीएम की शहर में मौजूदगी में भी डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के बीच ही ऐसे हाल है कि हल्की बारिश में ही बिजली बंद हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की बुधवार को शहर में मौजूदगी और बिजली अमले के अलर्ट होने के बावजूद दोपहर में बिजली बंद हो गई। दोपहर 3.30 बजे अचानक सप्लाई प्रभावित हो गई।
करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली चालू हुई और फिर चली गई। उसके बाद लाइट बंद-चालू होती रही। बिजली कंपनी के पूर्व संभाग के अंतर्गत आने वाली इंदौर रोड की 9 कॉलोनियों में बुधवार को सप्लाई प्रभावित रही। रहवासियों का कहना है कि शुरुआती बारिश के दौरान ही ऐसे हाल हैं कि यहां पर बिजली बंद हो रही है और मेंटेनेंस टीम समय पर सुधार कार्य नहीं कर पा रही है। उच्चदाब मेंटेनेंस टीम के प्रभारी रविकांत मालवीय का कहना है कि इंसुलेटर बस्ट होने से सप्लाई बंद हुई थी।
आज 21 कॉलोनियों में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली
बिजली कंपनी ने कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है। शहर की 21 कॉलोनियों में तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी। गुरुवार को बहादुरगंज क्षेत्र, आर्य समाज मार्ग, योगेश्वर टेकरी, नई सड़क, कंठाल, सती गेट की बिजली सुबह 9 से 11 बजे तक बंद रहेगी। बेगमबाग कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, महाकाल क्षेत्र, हरिफाटक, गरीब नवाज कॉलोनी, रविशंकर नगर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।