- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
यह क्या… महंगा हुआ तो उज्जैन में बाइक से चोरी होने लगा पेट्रोल
उज्जैन | पेट्रोल महंगा होने के साथ अब बाइक में इसे सुरक्षित रखना भी चुनौती बन गया है। छत्री चौक के समीप युवराज लाइब्रेरी की गली में पेट्रोल चोरी का लाइव वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस वीडियो में जींस-टी शर्ट पहना एक २०-२२ साल का युवक अपनी बाइक से आता है और बड़ी चालाकी से वहां खड़ी बाइक से दो बोतल पेट्रोल निकाल अपनी बाइक में डाल लेता है। दिन के समय गली सुनसान थी, इसी का फायदा उसने उठाया और चपत लगा दी।
पेट्रोल महंगा होने के कारण कई क्षेत्रों में यहीं स्थिति बनने लगी है। बेरोजगार युवा व गाडि़यां घुमाने के शौकीन अपना शौक पूरा करने के लिए लोगों की गाडि़यों से पेट्रोल चुरा रहे हैं। क्योंकि उनकी जेब में इतना धन नहीं कि वे महंगे पेट्रोल पर सैर कर सकें। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कई तरह के छींटाकंशी भी इस पर चल रही है। लोग यह कहने से भी नहीं चूक रहे कि इतना महंगा पेट्रोल रहेगा तो चोरी तो होगा ही। अब पेट्रोल नली में भी ताला या कुछ अन्य इंतजाम रखना पड़ेगा। ताकी पेट्रोल टैंक सुरक्षित रहे।