- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
मोदी ने उज्जवला गैस लाभार्थी महिलाओं से की बात
उज्जैन। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 700 जिलों में एक साथ ऑनलाइन सिस्टम के जरिए उज्जवला गैस कनेक्शन का लाभ लेने वाली महिलाओं से बात की और साथ ही उनकी समस्याएं भी जानी। यह कोठी स्थित बृहस्पति भवन में बने एनआईसी सेंटर पर लाभार्थी महिला आमना बी निवासी चंद्रशेखर मार्ग, गायत्री देवी निवासी कालीदास मार्ग तथा निशा निवासी फ्रीगंज ने प्रधानमंत्री से ऑइलाइन बातचीत कर योजना के क्रियान्वयन से लाभ आदि पर बातचीत की। इस अवसर पर इंडियन ऑइल के सेल्स मैनेजर मनीष कुमार तथा इंडेन गैस के भगवानदास ऐरन, संदीप वत्स सहित गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हुए।