- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
यात्री तो दूर, बस कंडक्टर तक नहीं लगा रहे मॉस्क
कोरोना गाइड लाइन: ढीली पड़ी कड़ाई
उज्जैन।कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बसों के संचालन के लिए जो निर्देश थे, उनका पालन नहीं हो रहा हैं। गाइडलाइन के लिए सख्ती के जो दावे किए थे, वह ढीले पड़ गए है।
कोविड-19 अनलॉक के बाद बसों के साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट आपरेटर की अनुमति इस शर्त और नियम पर दी गई थी कि शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। बस ऑपरेटरों ने भी कोरोना की रोकथाम के लिए स यह दावा किया था कि बिना मास्क के यात्रियों को नही बैठायेंगे। यदि किसी यात्री के पास मास्क नही है तो बसों में ही सशुल्क मास्क उपलब्ध कराएंगे।
कोरोना के कम पड़ते है बस ऑपरेट, ड्राइवर, कन्डक्टर यह नियम-निर्देश भूल गए। आलम यह है कि बसों में यात्री तो दूर खुद ड्राइवर, कंडक्टर तक मास्क नही लगा रहे हैं। सेनिटाइजेशन, यात्रियों के बीच पर्याप्त दूरी के नियमो की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है। बसों में अब वहीं पुराने ढर्ऱे पर बिना मास्क के ही सवारी बैठाई जा रही है। कमाई के चक्कर में बसों के शहर से निकलते ही बीच रास्तों में बसों में ठूंस- ठूंस कर क्षमता से अधिक यात्री बैठाए जा रहे है। कोरोना को लेकर इस कदर लापरवाही बरती जा रही कि जागरूक लोग भी बस चालक, कंडक्टर की मनमानी देख मन मसोसकर सफर करने पर मजबूर है।
आरटीओ, पुलिस भी बेपरवाह
दोपहिया वाहन चालकों पर मास्क न लगाने के एवज में चलानी कार्रवाई करने वाली पुलिस और आरटीओ भी कोरोना को लेकर बसों में बरती जा रही लापरवाही पर मौन है। न आरटीओ ही बसों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा न पुलिस।