- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
युवती की जिससे सगाई टूटी उसी के नाम से फोन कर मेलजोल बढ़ाया, मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म
नरवर क्षेत्र के दुदर्शी में रहने वाली शाजापुर निवासी युवती ने बड़नगर के युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट की है। पिता के साथ थाने पहुंची युवती ने नरवर टीआई राममूर्ति शाक्य को बताया कुछ समय पूर्व जिस युवक से सगाई टूटी थी उसी के नाम से बड़नगर निवासी दीपक पिता मदनलाल फोन करता रहा व मेलजोल बढ़ाने के बाद दुष्कर्म किया।
नरवर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। लड़की बालिग है और युवक बड़नगर में निजी अस्पताल में कर्मचारी है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने फोन पर बातचीत कर मेलजोल बढ़ा लिया फिर मिलने बुलाकर घुमाने ले गया व दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हकीकत पता चली तो परिजनों को बताया व थाने आई। एडिशनल एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि युवक-युवती के बीच फोन पर काफी दिनों से संपर्क था। मामले मंे केस दर्ज कर आरोपी की भी तलाश की जा रही है।