- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
यूडीए ने कम किए 15 लाख, 71 लाख का एमआईजी बंगला अब 56 लाख में मिलेगा
उज्जैन । यूडीए अब सीनियर एमआईजी बंगले सस्ते में बनाकर देगा। त्रिवेणी विहार मुख्य मार्ग के सर्विस रोड पर स्थित आवासीय योजना में पहले यहां बंगलों की कीमत 71 लाख रुपए थी, जिसमें से 15 लाख रुपए कम किए गए हैं। अब लोगों को यहां 56 लाख में सिंगल बंगला मिल सकेगा। यूडीए सीईओ अभिषेक दुबे ने बताया लोगों की पहुंच व बजट को ध्यान में रखते हुए कीमतें कम की हैं। यूडीए ने इस बार ले-आउट प्लान में भी बदलाव किया है। जिसमें निजी बिल्डरों द्वारा बनाए जाने वाले बंगलों की तरह ही इनका निर्माण होगा। आगे व पीछे की ओर खुला स्पेस दिया गया है। यहां कुल 15 बंगलों का निर्माण किया जाना है जिसमें से सात की बुकिंग हो गई है। यूडीए निर्माण के लिए टेंडर जारी करने जा रहा है।
आज भार्गवनगर में मकानों के लिए होगी लाॅटरी
भार्गवनगर में मकानों का पंजीयन मंगलवार सुबह 11 बजे यूडीए की संपत्ति शाखा में लाॅटरी के माध्यम से होगा। यहां दो मकानों के लिए 18 फार्म आए हैं। आवास मेले के दौरान हितग्राहियों ने मकानों को पसंद किया था, बाद में इनके पंजीयन फार्म जमा किए गए थे। मकान की संख्या से ज्यादा पंजीयन फार्म आने से लॉटरी करना पड़ रही है। यूडीए चेयरमैन जगदीश अग्रवाल व सीईओ अभिषेक दुबे की मौजूदगी में लाॅटरी की जाएगी।
ज्यादा कीमत होने से नहीं हो रहे थे बुक
पहले दो मंजिला बंगले बनाए जाना प्रस्तावित था। जिनकी कीमत 71 लाख रुपए निर्धारित की गई थी। यह राशि ज्यादा होने से बंगलों की कम बुकिंग नहीं हो पाई। उसके बाद प्राधिकरण ने एक मंजिल कम कर दी। इससे लागत भी कम हो गई। जो कि लोगों की पहुंच में है। यही वजह है कि अब तक सात बंगलों की बुकिंग हो गई है। यूडीए किसी भी आवासीय योजना में 50 प्रतिशत या उससे आसपास की बुकिंग होने पर निर्माण शुरू करता है। यहां इतनी बुकिंग हो चुकी है।
सोलर एनर्जी प्लांट भी लगाकर दिया जाएगा
निजी बिल्डरों की तरह बंगले का फ्रंट एलीवेशन तैयार किया जाएगा। रंग भी ऐसे उपयाेग किए जाएंगे कि डिजाइन उभरकर आए। ये बंगले 2400 स्क्वेयर फीट में बनाए जाएंगे। इसमें सामने की ओर बाउंड्रीवॉल होगी। आगे व पीछे की ओर खुला स्थान होगा, जहां हितग्राही गार्डन डेवलप कर सकते हैं। यूडीए द्वारा बंगले की छत पर सोलर प्लांट भी लगाकर दिया जाएगा। बंगले में दो बेड रूम, एक हाल, किचन, लिविंग रूम होंगे।