- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
रजिस्ट्री के आधार पर बनेंगे जाति प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण-पत्र अब मकान या प्लाट की रजिस्ट्री के रिकॉर्ड के आधार पर बन सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में निर्देश कलेक्टोरेट में भेज दिए हैं। जाति की पुष्टि करने के लिए राजस्व के रिकॉर्ड की छायाप्रति लगाई जा सकेगी।
वहीं जाति प्रमाण-पत्र बनाने के विशेष अभियान की तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार तय लक्ष्य के मुताबिक काम न होने की वजह से सामान्य प्रशासन विभाग ने तारीख बढ़ाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। वहीं वर्ष 2016- 17 के शैक्षणिक सत्र से शालाओं में केवल नवीन नामांकित छात्र- छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र निशुल्क बनाए जाएंगे।