- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
रसराज गरबा महोत्सव के लिए प्रशिक्षण आज से, चयनित युवतियां देंगी प्रस्तुतियां
उज्जैन | नवरात्रि में स्वर प्रयाग सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में होने वाले रसराज गरबा महोत्सव में भाग होने वाली युवतियों को सामाजिक न्याय परिसर स्थित मायापति हनुमान मंदिर में बुधवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षिका कविता यार्दें प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक गरबा सिखाएंगी। चयनित युवतियां ही रासराज गरबा में मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगी। संस्थाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक पं. हेमंत व्यास ने बताया नवरात्रि के समापन दिवस पर युवतियों को आकर्षक पुरस्कार संस्था की ओर से प्रदान किए जाएंगे। गरबा महोत्सव पं. विजयशंकर मेहता व ऊर्जा मंत्री पारस जैन के मार्गदर्शन में होगा।गरबा पंडाल में बच्चाें के मनोरंजन के लिए विशेष मिकी माउस, झूले तथा बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल की व्यवस्था की जाएगी। रसराज गरबा प्रांगण पूरी तरह मालवी परिवेश में सजाया जाएगा। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन पूजन व महाआरती विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगी। इवेंट मैनेजर संगीतकार कपिल यार्दे हैं।